फरीदाबाद, मई 13 -- भीषण गर्मी के बीच फरीदाबाद के विभिन्न इलाकों में बुधवार से दो दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों के अनुसार रेनीवेल जलआपूर्ति लाइन नंबर-1 के स्थानांतरण कार्य के चलते 36 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार यह जलापूर्ति बंद 13 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 14 मई 2026 की रात 10 बजे तक जारी रहेगा। कुल 36 घंटे तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नगर निगम की सीवर लाइन पार करने के कार्य के कारण पाइपलाइन को स्थानांतरित करना आवश्यक हो गया है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है।इन क्षेत्रों में सबसे अधिक प्रभाव इस दौरान सेक्टर-22, 23, 25, 55, 58, गौंछी, शहीद पार्क, जेसीबी चौक, पंचायत भवन, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, उंचागांव, मिल्क प्लांट और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.