फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद के बीके (बादशाह खान) अस्पताल में ट्यूबवेल के बंद पड़े कमरे से एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को कब्जे में लेकर ईएसआई मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है। बुधवार को इसका पोस्टमार्टम होगा।दो साल से खराब इस कंकाल के दो वर्ष पुराना होने की आशंका है, क्योंकि यह टयूबवेल दो वर्ष से खराब था और इसी वजह से यहां कोई आवाजाही नहीं थी। बीके अस्पताल में जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। कर्मचारी यहां पर अंडरग्राउंड केबल दबा रहे थे। बूंदाबांदी शुरू होने के कारण केबल दबा रहे कर्मचारी इस टयूबवेल के कमरे के अंदर पहुंचे तो वहां कंमाल पड़ा देख उल्टे पैर दौड़ लिए। उन्होंने इस मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दी। स्वास्थ्य विभाग से सूचना मिलने के बाद एनआईटी-तीन पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार अपन...