फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- Faridabad News : फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ नगर निगम ने मंगलवार को शहर में चल रहे 46 अवैध होटल सील कर दिए। इनमें 44 ओयो होटलों को पहले सील किया जा चुका था। जो सील तोड़कर दोबारा चलाए जा रहे थे। इनको दोबारा सील किया गया है। निगम की कार्रवाई के दौरान होटल संचालकों ने विरोध किया और नारेबाजी की। निगम ने सील तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पुलिस में शिकायत भी दे दी है। बल्लभगढ़ की नबलू कॉलोनी में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने व्यापक स्तर पर कार्रवाई की। संयुक्त आयुक्त करण सिंह की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया, जबकि एसडीओ हितेश दहिया ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर तैनात रहे। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई कार्रवाई दोपहर 3 बजे तक जारी रही। प्रशासन ने पहले से चिन्हित किए गए होटलों पर सीलिंग की कार्रवाई की और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.