फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ शहर में बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों के खिलाफ बल्लभगढ़ नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। निगम द्वारा किए गए सर्वे में बल्लभगढ़ के विभिन्न वार्डों में करीब 61 मीट की दुकानें चिह्नित की गई हैं, जिनके पास वैध लाइसेंस नहीं है। जल्द ही वार्डवार इन दुकानों को सील किया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर के कई इलाकों में लंबे समय से बिना लाइसेंस मीट की दुकानें संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। निगम की टीमों ने बाजारों और कॉलोनियों में सर्वे शुरू किया। सर्वे के दौरान पता चला कि कई दुकानदार बिना ट्रेड लाइसेंस के ही मीट की बिक्री कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एक दिन में 44 OYO Hotel सील, अवैध होटलों पर नगर निगम का बड़ा ऐक्शनसर्वे में 61 दुकानें चिन्हित बल्लभगढ़ नगर निगम के ...