फरीदाबाद, जनवरी 31 -- फरीदाबाद शहर के व्यस्ततम नीलम पुल की नींव कमजोर पाए जाने के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना रोक दी है। फिलहाल यहां लगाई जाने के लिए आई लाइटों को सेक्टर-16 में लगा दिया गया। वहीं, पुल पर लाइटें लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि नीलम रेलवे पुल शहर का सबसे पुराना पुल है। इसे वर्ष 1978 में बनाया गया था। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमएडीए) की ओर से दो साल पहले नीलम और बड़खल रेलवे पुल पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की गई थी। इसके लिए ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया था। बड़खल पर तो लाइटें लगा दी गईं, लेकिन नीलम पुल पर अब तक नहीं लगीं। सूत्रों के अनुसार नई लाइटों की ऊंचाई करीब 18 फुट और उनका भार मौजूदा लाइटों से अधिक हैं। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.