फरीदाबाद, जून 10 -- फरीदाबाद के वार्ड नंबर 4 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। निगम की ओर से पुरानी क्षतिग्रस्त लाइन के स्थान पर नई लाइन बिछाई जाएगी। इसे एसटीपी से जोड़ा जाएगा। इस कार्य को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस योजना पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।सफाई की भी तैयारी वार्ड-4 के अंतर्गत आने वाले संजय कॉलोनी में सीवर लाइनें पुरानी होने और आबादी बढ़ने के कारण निकासी व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। गलियों में आये दिन सीवर जाम रहता है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। कई बार घरों तक सीवर का पानी घुसने से लोगों की समस्या और बढ़ जाती है। इसे लेकर स्थानीय लोग भी कई बार नगर निगम अधिकारियों से समाधान की मांग...