फरीदाबाद, जून 14 -- फरीदाबाद में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों के खिलाफ डीपीटी इंफोर्समेंट ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 10 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों में नोटिस चस्पा किए गए हैं। जीवन नगर पार्ट-2, गौंछी, दीपावली एंक्लेव, पंचशील कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में लगाए गए इन नोटिसों में अवैध रूप से किए गए निर्माणों को खुद हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोगों में हड़कंप का माहौल है। लोग अपने आशियानों को बचाने के लिए प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचे, लेकिन कहां कोई मिला नहीं है। जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बाद नगर निगम और डीपीटी इंफोर्समेंट की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों नगर निगम की ओर से नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई थी।कानूनी सलाह लेने मे...