फरीदाबाद, मई 2 -- हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित सिरोही झील में शनिवार दोपहर को डूबने से दिल्ली निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के डेरा फतेहपुर गांव निवासी 24 वर्षीय उमाशंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक तैरना नहीं जानता था। रविवार सुबह युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा। बीते तीन माह में सिरोही झील में डूबने से हुई मौत का यह तीसरा मामला है। पुलिस ने बताया कि उमाशंकर अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था और चारों दोस्त आते ही झील में कूद गए। इस दौरान उमाशंकर कुछ देर तो झील के किनारे पर नहाता रहा, लेकिन इसके बाद झील में गहराई की तरफ चला गया और अचानक डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशि...