अशोक जैन, जून 27 -- फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार देर शाम एक हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। पर्वतीय कॉलोनी में टूटी पुलिया के पास स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल प्लॉट की करीब 15 फीट ऊंची चारदीवारी अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गई। घटना के वक्त रास्ते से गुजर रही एक महिला, उसकी 2 बेटियां और एक युवती मलबे की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों को बाहर निकाला लेकिन 8 साल की एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई।रास्ते गुजर रहे थे पीड़ित, तभी चपेट में आ गए प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब पर्वतीय कॉलोनी निवासी शीतल अपनी आठ वर्षीय बेटी दिव्या और दूसरी बेटी सृष्टि के साथ पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान वंशिका नाम की एक युवती भी उसी रास्ते से गुजर रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ दीवार भरभराकर गिर गई। इससे किसी को बचन...