फरीदबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां शहर के बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स ने अपनी अलग रह रही पत्नी की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।पति से अलग रह रही थी पत्नी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 30 वर्षीय संगीता देवी के रूप में हुई है। वह अपने दो बच्चों के साथ पिछले कुछ समय से पति और ससुराल वालों से अलग रह रही थी। दंपति के बीच तलाक का मामला कोर्ट में लंबित था और पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे संगीता का पति कुछ परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा था। जब वह घर पर नहीं मिली तो वे लौटने लगे। इसी दौरान गली में सामने से आती संगीता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.