बरेली, मई 13 -- खून की कमी से जूझ रही गर्भवतियों, महिलाओं को अब सीएचसी फरीदपुर में विशेष उपचार की सुविधा मिल सकेगी। सीएचसी फरीदपुर जिले की पहली सीएचसी है जहां फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज (एफसीएम) ट्रीटमेंट शुरू हुआ है। यह गर्भवतियों, प्रसूताओं के लिए विशेष उपचार होता है जो उनको गंभीर एनीमिया से बचाताा है। यह ट्रीटमेंट प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी में ही दिया जाएगा। सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि यह सुविधा विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है जिनका हीमोग्लोबिन स्तर 7 से 9.9 ग्राम के बीच होता है। यह गंभीर स्थिति है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...