हापुड़, मार्च 18 -- क्षेत्र में लगातार बढ़ रही यातायात समस्या और रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने फरीदपुर-सिम्भावली रेलवे फाटक पर अंडरपास तथा कुचेसर चौपला रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा है। सांसद ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर आए दिन लंबे जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन, किसान और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर फसल सीजन में किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और भारी वाहन घंटों जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने बताया कि फरीदपुर-सिम्भावली फाटक पर अंडरपास बनने से वाहनों का आवागमन सुचारु हो सकेगा, वहीं कुचेसर चौपला पर ओवरब्रिज बनने से जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इसके साथ ही आपातकालीन सेवाओं जैसे एं...