बरेली, मई 10 -- फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस बरेली। वरिष्ठ संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस भावपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा कर्मियों और प्रसुताओं ने केक काटकर मातृत्व दिवस की खुशी मनाई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। उपस्थित चिकित्सकों ने मां के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में माताओं की भूमिका सर्वोपरि है। इस मौके पर अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं और नवजात शिशुओं की माताओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक भी किया गया। यह भी पढ़ें- First Mother's Day: मदर्स डे स्पेशल बनाने के लिए किसी से ना करें उम्मीद, बस 5 तरीकों से खुद के लिए बनाएं दिन खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.