शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- बरेली के फरीदपुर से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही कांट ब्लॉक और मदनापुर थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव सिमराखेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में परिजनों और परिचितों में गम का माहौल है। सूचना मिलते ही गांव में रह रहे उनके चाचा विनोद कुमार उर्फ पहाड़ी बरेली के लिए रवाना हो गए। परिवार के अन्य सदस्य भी बरेली जाने की तैयारी में हैं। बताया गया कि विधायक के पिता राधेश्याम सरकारी शिक्षक थे, जो पहले पड़ोस के गांव में तैनात रहे। बाद में परिवार फरीदपुर जाकर बस गया था। इधर, विधायक के निधन के बाद स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में शिक्षकों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान महाविद्यालय प्रशासन की ओर से ...