फरीदपुर में पिता की हत्या करने वाले बेटे और बहू को भेजा जेल
बरेली, जून 25 -- फरीदपुर। फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव में जमीन को लेकर डालचंद्र की हत्या करने वाले आरोपी बेटे और बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे में हत्या में प्रयोग किए गए डंडे और फरसा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 15 जून की सुबह फरीदपुर के ढकनी रजपुरी गांव के डालचंद्र उर्फ डोरीलाल राठौर (60) पर बेटे गोपीचंद और बहू ज्ञान देवी ने घर में बंद कर फरसे से हमला कर दिया था। खून से लथपथ डालचंद्र जान बचाकर भागने लगे तो बेटे-बहू ने उन्हें आंगन में गिरा दिया। हॉकी से प्रहार कर दोनों हाथ तोड़ दिए। घायल अवस्था में डालचंद्र को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने डालचंद्र के बेटे और बहू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को डालचंद्र की मौत हो गई। पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.