बरेली, फरवरी 26 -- बरेली जिले के फरीदपुर तहसील स्थित पांचजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री पर बुधवार देर रात सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। करीब दो बजे टीम के पहुंचते ही फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री पांचजन्य प्लाईवुड फैक्ट्री, द्वारिकेश शुगर मिल के गेट के पास स्थित है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छापेमारी की सूचना मिलते ही कई कर्मचारी दीवार फांदकर मौके से निकल गए। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने फैक्ट्री परिसर को अपने कब्जे में लेकर उसे छावनी में तब्दील कर दिया। मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। टीम द्वारा फैक्ट्री के दस्तावेजों, बिलिंग रिकॉर्ड और स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कर संबंधित अनियमितताओं की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है। देर रात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.