वाराणसी, मई 4 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाद। क्षेत्र के फरीदपुर रिंग रोड के पास प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट के बगल में निर्माणाधीन कूड़ा घर का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का परिणाम करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल इस काम को स्थगित कराने का आश्वासन दिया, तब लोग माने। पुलिस ने लोगों से नगर निगम के अधिकारियों से मिलने को कहा और प्लांट पर काम कर रहे मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार न करने की चेतावनी भी दी। स्थानीय लोगों ने इस क्षेत्र में पार्क और खेल मैदान बनाने की मांग किया। सारनाथ थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि दो दिन के लिए काम रुकवा दिया गया है।

स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पांडेय, अमित पांडेय ने कहा ...