बरेली, फरवरी 1 -- फरीदपुर, संवाददाता। फरीदपुर कस्बे में रविवार दोपहर निजी एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मोहल्ला नहर कोठी स्थित महेश चौधरी के अस्पताल के पीछ वाली गली में शानू गुप्ता की एंबुलेंस खड़ी थी। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, हालांकि गनीमत रही कि उस समय उसमें कोई मरीज मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खड़ी एंबुलेंस से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। आग की चपेट मे शानू गुप्ता का घर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलने पर फरीदपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि प्रारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.