बरेली, सितम्बर 9 -- फोटो.. फरीदपुर फरीदपुर, संवाददाता। एनएचएआई की ओर से बुधवार को फरीदपुर टोल प्लाजा पर विशेष हेल्थ चेक-अप कैंप और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टोल प्लाजा पर कार्यरत 120 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत एनएचएआई के प्रोजेक्ट हेड  अंजनी कुमार ने स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर एवं रक्तदान करके किया। उनके इस पहल से प्रेरित होकर लगभग अन्य लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम के प्लाजा मैनेजर कासिम खान, सेफ्टी मैनेजर संदीप सैनी, मेंटेनेंस मैनेजर सत्येंद्र चौधरी, आईटी मैनेजर अनुराग सिंह, इंजीनियर बादल, अजय मिश्रा, मैनेजर पवन कुमार, प्लाजा कंट्रोलर संजीव कुमार गुप्ता, सचिन चौधरी, हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...