सोनभद्र, अगस्त 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी की जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग रामवृक्ष की फरियाद आखिरकार पूरी हो गई। जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलक्ट्रेट परिसर में सीएसआर मद से प्राप्त मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उन्हें प्रदान की। ट्राईसाइकिल मिलने से अब उनके दैनिक आवागमन की मुश्किलें आसान होंगी और वह अधिक आत्मनिर्भर होकर अपने जरूरी कार्य कर सकेंगे। ग्राम व पोस्ट पनारी विकासखंड चोपन निवासी रामवृक्ष दोनों पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग हैं। उन्होंने नौ जुलाई को आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि ट्राईसाइकिल नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के आवागमन और जीवन-यापन से जुड़े कार्यों में काफी दिक्कतों क...