कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- मारपीट के मामले की शिकायत लेकर चरवा थाने जा रहे एक युवक की रास्ते में घेरकर पिटाई की गई। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा थाना क्षेत्र के हौसी मजरा काजू निवासी कामता प्रसाद ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाता है। पीड़ित की मानें तो 27 नवंबर को गांव के ही रहने वाले विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, हिमांशु व कृष्णा ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। इससे गंभीर चोटें आई थीं। इलाज कराने के बाद गुरुवार की सुबह पीड़ित तहरीर लेकर थाने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में रोककर विपक्षियों ने फिर उसे जमकर पीटा। कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी दी। चरवा थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम करा दिया गया है। जांच के आधार पर आगे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.