बदायूं, जून 10 -- बदायूं। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण को लेकर बदायूं पुलिस ने नई पहल शुरू की है। 11 जून से एसएसपी अंकिता शर्मा प्रतिदिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई करेंगी। इस व्यवस्था में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शामिल रहेंगे। इसका उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना और आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।

जनसुनवाई की प्रक्रिया आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आधारित जनसुनवाई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 11 जून से शुरू होगी और प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक संचालित की जाएगी। निर्धारित समय में जिले के सभी क्ष...