मुंगेर, दिसम्बर 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता । एसपी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में कई लोगों ने अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराया। लोगों की फरियाद सुनने के पश्चात एसपी सैयद इमरान मसूद ने संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने बदमाशों द्वारा रंगदारी, जान से मारने की धमकी देने और घर में घुसकर मारपीट की शिकायत की। बताया कि 11 दिसम्बर की रात करीब 10 बजे आरोपी अनिल सिंह, अभिमन्यु सिंह, चंदन कुमार तीनों पिस्तौल के साथ उनके घर घुस गए और धमकी देते हुए 50 हजार रुपया रंगदारी की मांग करते हुए गाली गलौज करने लगे। इस बीच तीनों घर के सामान को तितर बितर करते हुए बाहर निकल गए। एसपी ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को मामले में संज्ञान लेने का निर्देश दिया। गंगटा थाना क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.