ललितपुर, मार्च 23 -- जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसके अंतर्गत तहसील पाली में अपर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव नें तहसील पाली पहुंचकर जन शिकायतें सुनी और कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी कराया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों में सम्बंधित उप जिलाधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया। इस सम्बंध में जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए अधिकारी सम्पूर्ण समाधान दिवस के अलावा अपनी दैनिक जनसुनवाई में भी प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की तिथि निर्धारित कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि को मानक मानते हुए त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्यित कराया।

हिंदी हिन्द...