गंगापार, मई 23 -- थाना परिसर करछना में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में विभिन्न मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी के समक्ष राजस्व विभाग से संबंधित सात शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जबकि प्रभारी निरीक्षक प्रवीण गौतम के सामने पुलिस विभाग से जुड़ी पांच शिकायतें आईं। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका, लेकिन अधिकारियों ने संबंधित विभागों की टीम गठित कर शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए। इस दौरान अतिरिक्त निरीक्षक कमेश यादव, राजस्वकर्मी, पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में अवैध कब्जे के मामलों की भरमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...