फतेहपुर, मई 20 -- फतेहपुर। एसपी कार्यालय में उमड़ रही फरियादियों की भीड़ पर अब निगरानी शुरू कर दी गई है। जिन थाना क्षेत्रों से फरियादी अधिक आ रहे हैं, उन थानों के प्रभारियों से जवाब लिया जा रहा है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। मंगलवार रात एसपी ने ऑनलाइन मीटिंग के दौरान ही गाजीपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। बताया जा रहा है कि वह फरियादियों की बात ठीक से नहीं सुन रहे थे। इसके चलते थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी एसपी कार्यालय पहुंच रहे थे। गाजीपुर थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह छह माह से अधिक समय से टिके हुए थे। लोगों का आरोप था कि फरियादियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते थे। यही कारण था कि लोग अब थाने न जाकर सीधे एसपी के पास पहुंच कर ही शिकायत करने के लगे थे। एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने बताया कि लगातार ...