किशनगंज, अक्टूबर 8 -- किशनगंज। संवाददाता विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने सोमवार की रात को किशनगंज शहर के फरिंगगोला चेक पोस्ट में एक वाहन से 13 लाख रुपए जप्त किया है। कार्रवाई में जांच के दौरान एक वाहन से नगद राशि जप्त की गई है। वाहन में सवार व्यक्ति से रुपये को लेकर कारण पूछा गया। लेकिन युवक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे संबंधित किसी प्रकार का कागजात भी मौके पर नहीं दिखाया गया। रुपए का कागजात नहीं दिखाने पर मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने उक्त रुपये जप्त कर लिए। वह पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहा था। यह कार्रवाई राजस्व अधिकारी एनके टुडू के नेतृत्व में की गई। फिलहाल जप्त किए गए रुपए को किशनगंज सदर थाना की पुलिस के हवाले किया गया है। बताया जाता है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किशनगं...