चंदौली, जुलाई 20 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। शाहाबगंज थाने का वांछित 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को बीते रविवार को गौतमबुद्धनगर जिले के कासना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी को लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के गिरफ्तार नहीं होने पर इनाम रखा गया था। लंबे समय से वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस संबंधित धाराओं में सोमवार को जेल भेज दिया। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला गांव निवासी सरवन कुमार उर्फ श्रवण पुत्र सेवालाल के खिलाफ शहाबगंज थाने में पशु तस्करी का मुकदमा दर्ज है। इसकी तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। यह भी पढ़ें- पशु तस्करी के 100 करोड़ के नेटवर्क की खुली परतें लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ 25 हजार का इनाम रखा गया था। इस क्र...