गिरडीह, मई 21 -- पीरटांड़। लंबे समय से फरार पंद्रह लाख का इनामी नक्सली संतोष महतो उर्फ संजय महतो के नाम खुखरा पुलिस ने इश्तेहार तामिला कराया। इनामी नक्सली संतोष महतो उर्फ संजय महतो कई कांडों में नामजद अभियुक्त है। न्यायालय के द्वारा संतोष महतो के नाम कुर्की जब्ती वारंट भी निर्गत है। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष महतो बीते 20-25 वर्षो से फरार चल रहा है। संतोष महतो का मिट्टी का मकान भी पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। बताया जाता है कि पीरटांड़ इलाके में नक्सल संगठन समाप्ति की कगार पर है। पुलिस व सीआरपीएफ की नक्सलविरोधी अभियान के कारण कई नक्सली सलाखों के पीछे है तो कई नक्सली आत्मसमर्पण का रास्ता चुनकर मुख्यधारा को अपना लिया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में सबसे बड़ा सरेंडर, एक साथ 25 माओवादी छोड़ेंगे हथियार पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण कुछ नक्सली मुठभ...