गिरडीह, दिसम्बर 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लंबे समय से फरार चल रहे हत्या मामले के एक सजायाफ्ता कैदी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सजायाफ्ता कैदी नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुवां निवासी राजू ठठेरा है। गिरफ्तारी के बाद राजू ठठेरा को अदालत में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। नगर पुलिस ने बताया कि राजू ठठेरा को साल 1999 में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। हालांकि बाद में हाई कोर्ट में अपील के बाद उसे जमानत मिल गयी थी। हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा गया। हालांकि राजू ठठेरा ने उसके बाद सरेंडर नहीं किया। इसी मामले में राजू ठठेरा कई सालों से फरार चल रहा था और अदालत से उसके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...