दुमका, मई 3 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना कांड संख्या 04/20, जीआर 678/23 के तहत दर्ज हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांड में नामजद आरोपी मनोज राय पिता जगदीश राय, निवासी ग्राम सुगनीबाद को जामा थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 एवं 34 के तहत मामला दर्ज है, जो कि गैर-जमानती है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बाद उसे पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- गांजा तस्करी एवं हत्या मामले के दो आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- ​हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...