पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर। शहर थाना कांड संख्या 71/2025 के फरार अभियुक्त ऋषिकेश दुबे के खिलाफ गुरुवार को शहर थाना पुलिस ने इश्तेहार की कार्रवाई की। यह कार्रवाई 7 फरवरी 2025 को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार होने के मामले में की गई। अभियुक्त पाटन थाना क्षेत्र के आरेदाना गांव का निवासी है और हत्या के मामले में वांछित है। पुलिस ने ढोल-नगाड़ा बजाकर इलाके में इश्तेहार चिपकाया और लोगों को इसकी जानकारी दी। अभियुक्त को शीघ्र न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर इसके बावजूद अभियुक्त अदालत में पेश नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध कुर्की-जप्ती की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...