मुंगेर, दिसम्बर 8 -- तारापुर,निज संवाददाता। भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से फरार हत्यारोपी शंकर कुमार को पुलिस ने तारापुर से गिरफ्तार किया है। साहेबगंज मोहल्ला निवासी शंकर कुमार पिता अनिल महतो घटना के बाद से तारापुर थानाक्षेत्र के बिहमा वार्ड संख्या-10 स्थित अपने ननिहाल में शरण लिए हुए था। गुप्त सूचना पर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष बलबीर विलक्षण के नेतृत्व में आई पुलिस ने तारापुर पुलिस के सहयोग से शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार,दारोगा अनिल कुमार सिंह तथा जमादार मो.इरफान थे। गिरफ्तारी के बाद शंकर कुमार को पुलिस भागलपुर ले गई। ------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...