वाराणसी, मई 3 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर पुलिस ने मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों को शरण देने वाले पांच को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को छिपाने और संसाधन उपलब्ध कराने में मदद की थी। साक्ष्य से छेड़छाड़ करने में मदद कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को घमहापुर के पास पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जौनपुर के केशवपुर निवासी किशन कुमार, आशीष कुमार, फ़ूलपुर के समोगरा निवासी अजय कुमार, शिव मोहन राजभर, चोलापुर के रैचनपुरा निवासी प्रदीप भारद्वाज ने मनीष की हत्या में शामिल आरोपियों की मदद की थी। यह भी पढ़ें- मनीष सिंह हत्याकांड में आरोपियों को शरण देने वाले पांच गिरफ्तार उन्हें जानबूझकर संरक्षण दिया और उन्हें कानून से बचाने में सहयोग किय...