देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि। कुंडा थाना के चांदडीह गांव के पास सड़क हादसे में कार चालक की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चालक जामताड़ा जिले के नारायणपुर निवासी विवेक कुमार है। दुर्घटना के बाद वह मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने पहले ही स्कॉर्पियो जब्त कर ली थी और चालक की तलाश में छापेमारी कर रही थी। उसी क्रम में उसे गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- चांदडीह : स्कॉर्पियो-कार में टक्कर, कार चालक की मौत जांच के दौरान जब्त स्कॉर्पियो से पुलिस लिखा मोनोग्रामयुक्त बोर्ड भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार गाड़ी चालक ने पुलिस को बताया कि उसके ...