आरा, अगस्त 19 -- ​तेघरा गांव में 16 मई को दर्ज हुई थी प्राथमिकी, पति समेत तीन पहले ही जा चुके हैं जेल ​फरार सास, ससुर और देवर को हाजिर होने का आदेश हाजिर नहीं होने पर होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई ​पंचायत सरकार भवन और आरोपितों के घर पर चिपकाया इश्तेहार ​बिहिया। निज संवाददाता दहेज की वेदी पर चढ़ी रेणु देवी की नृशंस हत्या मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर पति समेत 05 पर हत्या का केस दर्जपुलिस की कार्रवाई बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी छोटक तुरहा की पत्नी रेणु देवी की दहेज को लेकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर सलेमपुर नदी घाट में फेंक दिया गया था। इस सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपितों के घर बुधवार को पुलिस ने डुगडुगी बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। ​थानाध्यक्ष सुंदरेश्...