फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बक्सर, अगस्त 20 -- सिमरी। शराब तस्करी में फरार चल रहे तस्कर को रामदास राय के डेरा थाना पुलिस ले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो से 564.96 लीटर अंग्रेजी शराब व बीयर बरामदगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान जयप्रकाश ठाकुर उर्फ जेपी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई की रात गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से काले रंग की स्कॉर्पियो में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने वाहन की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो सवार भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी आदित्य कुमार सिंह को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसका सहयोगी जयप्रकाश ठाकुर फरार होने में सफल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.