औरंगाबाद, मार्च 17 -- माली थाना पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार की रात की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शंकर पासवान भटौलिया गांव का निवासी है, जबकि हरिहर यादव मोती बिगहा गांव का रहने वाला है। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से नोटिस जारी होने के बावजूद निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने के कारण गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया था। पुलिस ने दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...