सहरसा, अप्रैल 21 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कनरिया थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी चानो चौधरी उर्फ चंद्रकिशोर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। वह थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी जयप्रकाश चौधरी का पुत्र है और लंबे समय से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि न्यायालय से उसके विरुद्ध कुर्की वारंट जारी था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है। यह भी पढ़ें- फरार अभियुक्त पर कुर्की-जब्ती की तैयारी, कोर्ट में नहीं किया आत्मसमर्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...