देवघर, जून 3 -- कुंडा थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बसमत्ता मोहल्ला में छापेमारी कर एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राम साह के विरुद्ध न्यायालय में एक मामला विचाराधीन है। मामले में न्यायालय द्वारा उसे कई बार नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद वह लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। न्यायालय के आदेश की अवहेलना किए जाने के बाद उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाना पुलिस ने बासमता मोहल्ला में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे आवश्य...