हल्द्वानी, फरवरी 25 -- हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने एक फरार वारंटी को पकड़कर जेल भेजा है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अपराध में पंजीकृत एक वारंटी लंबे समय से फरार चल रहा था। वह कोर्ट में भी पेश नहीं हो रहा था। मामले में वारंट जारी कर गिरफ्तारी को दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ गौरैया निवासी ब्यूरा डांगर काठगोदाम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...