रामगढ़, अप्रैल 28 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। फरार चल रहे वारंटी राजा कुरैशी को पुलिस ने सोमवार देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोलपार रामगढ़ थाना क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर देर रात उसके घर पर छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और राजा कुरैशी को धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे थाना लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार राजा कुरैशी पर चोरी का सामान रखने और लूट के दौरान मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इन मामलों में उसके खिलाफ पहले से न्यायालय ने वारंट जारी किया था। वह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। मंगलवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.