दरभंगा, मार्च 23 -- कमतौल। कमतौल थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए फरार वारंटी ब्रह्मपुर निवासी ऋषिकेश भारद्वाज उर्फ रवि तेजा को शनिवार रात गिरफ्तार किया। वहीं, आर्म्स एक्ट में कमतौल थाने में दर्ज कांड के आरोपी ब्रह्मपुर पौनद निवासी संपत दास को भी पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...