रांची, मार्च 23 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू पुलिस ने सोमवार को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया। यह अभियान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में सर्किल इंस्पेक्टर फ्रांसिस जेवियर बाड़ा, थाना प्रभारी नॉवल गॉडवीन केरकेट्टा, अनि अमरजित सिंकू, भरत भूषण सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुरहू थाना क्षेत्र के कोड़ाकेल स्थित कोठाटोली गांव से कई वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी तोपाल मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।अपराधियों में मचा हड़कंप:पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार आरोपियों के बीच हड़कंप मच गया है। लगातार चल रहे अभियान से अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ...