चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडियामाफी मार्ग में दिनदहाड़े बाइक सवारों को लूटने वाले गिरोह में शामिल शातिर पिछले सात माह से फरार है। वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया गया है, जबकि गैंग में शामिल एक महिला समेत कई शातिर गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने फरार चल रहे शातिर के मकान पर गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया। प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे ने बताया कि करीब सात माह पहले मनका निवासी विवेक शुक्ला ने तहरीर देकर लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि वह अपने एक दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था। डोडियामाफी मार्ग में मोड़ पर बोलेरो सवार एक महिला व तीन-चार अज्ञात लोगों ने रोक लिया। इसके बाद उनके साथ लूटपाट की। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.