हाजीपुर, फरवरी 18 -- गोरौल । संवाद सूत्र थाना पर उस समय अजीब स्थिति देखने को मिली जब तमिलनाडु पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गोढ़िया चौक से बरामद किया और थाने लेकर पहुंची। बताया गया है कि मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के पदमौल दयालपुर गांव निवासी संजय पासवान अपने परिवार के साथ तमिलनाडु के वीरना बीच एम-8 थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था। वहीं बेतिया जिले के एक परिवार भी वहीं रहकर मेहनत मजदूरी करता था। दोनों परिवार बिहार से थे इसलिये एक दूसरे के यहां आना जाना था। इसी क्रम में संजय के पुत्र आयुष 13 वर्षीय पुत्री को फुसलाकर एक मंदिर में ले गया और शादी का बीडीओ बनाकर वायरल कर दिया। इसके जिसके बाद लडकी के परिजनों ने इस मामले में बिरना बीच एम-8 थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसी प्राथमिकी के आधार पर तामिलनाडु पुलिस को उसका लोकेशन कुढ़नी ...