मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। जिम कांड के फरार नौंवे आरोपी अशफाक उर्फ लकी की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की देर शाम पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी। टीम ने आरोपी के मकान की नापी की। जल्द ही कुर्की की भी कार्रवाई हो सकती है। जिम की आड़ में महिलाओं का शोषण और उनका धर्मांतरण मामले का देहात कोतवाली पुलिस ने 20 जनवरी को खुलासा किया था। जो संगठित गिरोह बनाकर इस कार्य को अंजाम दे रहे थे। पुलिस गिरोह के सरगना इमरान, जीआरपी सिपाही, मौलवी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि नौवां आरोपी अशफाक उर्फ लकी अभी तक फरार चल रहा है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में लगाई गई हैं, लेकिन अभी तक आरोपी टीम के हत्थे नहीं चढ़ा है। देर शाम देहात कोतवाल अमित मिश्रा और कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह की टीम आ...