बगहा, जून 9 -- मनुआपुल। सिरिसिया थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत तीन दिनों पूर्व घर से फरार युवती मंगलवार को थाने में पहुंची। थानाध्यक्ष अंनत कुमार ने बताया कि सिरिसिया थाने में युवती मां ने एफआईआर दर्ज करा तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने एफआईआर में बताया है कि मेरी 20 वर्षीय पुत्री को शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के माता-पिता व परिजनों शिकंजा कसा तो युवती खुद थाने पहुंची और अपहरण की बात झुठला दी। न्यायालय के आदेश पर युवती को पति के घर जाने की इजाजत दे दी। यह भी पढ़ें- फरार युवती थाने पहुंची

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...