सासाराम, अप्रैल 26 -- डेहरी। तिलौथू से फरार चल रहे प्रेमी युगल ने थाने में पुलिस दबिश के कारण आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी द्वारा थाने में आवेदन देकर शादी की नीयत से अपनी पुत्री का अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि महाराजगंज गांव के बुद्धदेव चौधरी का पुत्र मनोज कुमार चौधरी के साथ लड़की भाग गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...