बरेली, मई 25 -- नवाबगंज। 10 दिन पहले फरार प्रेमी-प्रेमिका खुद पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने शादी कर ली है और वह साथ रहना चाहते हैं। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले आई, जहां देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक का इसी गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दस दिन पूर्व दोनों घर से फरार हो गए थे। जिससे परेशान युवती की मां ने युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया तो सोमवार को दोनों पुलिस चौकी पहुंच गए। पुलिस उन दोनों को थाने ले गई। वहां परिजनों के समझाने के बावजूद युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे।...